बुधवार, 28 नवंबर 2012

जन्म की कथा

माँ बताती थी 
आसमान से घर की बाखर में गिरी थी मैं 
ऐन माँ की आँखों के सामने 
और उन्होंने गोद में उठा लिया था मुझे 

जन्म की कथा तो माँ ही जानती हैं 
कितने ही आसमानों से गिरी हूँ जाने कितनी बार 
माँ ने हर बार भर लिया बाँहों में 
दिया दुलार 
मेरे लिए यह दुनिया 
घर की बाखर है 
जिसमे लगाती हूँ दौड़ निःसंकोच 
खेलती हूँ, हंसती हूँ गाती हूँ 
आसमान को छूने की जिद ठाने हूँ 
पिता सीढी ले आते हैं 
माँ साया बन साथ रहती है 

3 टिप्‍पणियां:

Jaikumar ने कहा…

bahut hi sunder.... Kabhi kabhi lagta hai ki aap ki kavita kisi ke maa ya pita banane ke usse samay ko ek satik roop main pase karti hai... badhai...

shesnath pandey ने कहा…

achi kavita

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

हर बार सहारा माँ का था..